सूरजपुर के चंदौरा में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत: छुई नाला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, जांच में जुटी पुलिस टीम – Surajpur News
सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित छुई नाला के समीप हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीजी 30 जे 3419 नंबर की एक पल्सर बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी। छुई नाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 1 ही मृतक की पहचान हो पाई,जांच में पुलिस टीम मृतकों में से एक की पहचान बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित रामनगर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
<











