विज्ञापन दें / सहयोग करें

2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ में होगी मानसून की एंट्री: 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, रायपुर-दुर्ग में बरसे बादल – Raipur News



छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। इसी के साथ अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सोमवार शाम रायपुर और दुर्ग जिले के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे। वहीं इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब ये दो तस्वीरें देखिए… 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ते हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। साइक्लोन सर्कुलेशन एक्टिव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी सिस्टम से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका (ट्रफ) छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए गुजर रही है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है और गरज-चमक वाली गतिविधियां बनी हुई हैं। रायपुर का मौसम आज बादल छाए रह सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button