विज्ञापन दें / सहयोग करें

आबकारी लिपिक से चेन-अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार: माचिक मांगने के बहाने आरोपियों ने रोककर की थी वारदात, 35 दिन बाद लुटेरा पकड़ाया – Raipur News



आबकारी विभाग के एक लिपिक से लूटपाट करने वाले आरोपी को 35 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के साथ नाबालिग को भी पकड़ा गया है। दोनों ने मिलकर अभनपुर इलाके में माचिस मांगने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र टंडन बताया जा रहा है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला अभनपुर पुलिस के अनुसार, आबकारी लिपिक आकाश कुमार तिवारी 2 मई 2026 की रात राजिम से रायपुर लौट रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास रुके थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनसे माचिस मांगी। बातचीत के दौरान दोनों आरोपियों ने गांजा रखने की बात कहकर उनकी तलाशी लेने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी उन्हें जबरन यात्री प्रतीक्षालय के पीछे खेत की ओर ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर उनके हाथ की दो सोने की अंगूठियां और गले में पहनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर अभनपुर थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया था। 35 दिन की जांच के बाद पकड़ा आरोपी घटना को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने एक नाबालिग साथी के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त की है। जांच में यह भी सामने आया कि, धर्मेंद्र टंडन पर पहले से लूट और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। तेलीबांधा थाने और राखी में दर्ज मामलों में भी वह फरार चल रहा था। पुलिस अब उन प्रकरणों में भी उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button