विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में कार के सनरूफ पर शैंपेन की बोतल के साथ युवती का डांस, पुलिस ने चलाया कानूनी डंडा

बिलासपुर के कोनी थाना अंतर्गत तुर्काडीह ओवरब्रिज पर एक युवती द्वारा बीच सड़क कार खड़ी कर सनरूफ पर डांस करने और शैंपेन की बोतल लहराने का वीडियो वायरल ह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 08:55:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 08:55:21 AM (IST)

शैंपेन की बोतल के साथ युवती का डांस

HighLights

  1. रील के चक्कर में हवालात की नौबत
  2. तुर्काडीह ओवरब्रिज पर बर्थडे का हुड़दंग
  3. एसएसपी रजनेश सिंह का हुड़दंगियों को कड़ा संदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह ओवरब्रिज के पास कार सवार युवती सनरूफ पर बैठकर डांस कर रही थी। साथ ही वह बीच सड़क कार खड़ी कर शैंपेन की बोतल के साथ डांस कर रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही यातायात और कोनी पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। कोनी पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। अब पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई कर रही है।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवती कार की सनरूफ में बैठकर डांस कर रही थी। इसके अलावा वह बीच सड़क पर शैंपेन की बोतल के साथ डांस कर रही थी। इसका उसने वीडियो भी बनवाया। यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपित कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के बर्थडे पर वीडियो बनाया गया है। यह पूरी घटना तुर्काडीह ब्रिज के पास की है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वीडियो में मिले कार नंबर के आधार पर कार को जब्त कर लिया गया है। उनके खिलाफ कोनी पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे युवा

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दूसरे की जान से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की ओर से लगातार सख्ती की जा रही है। एक दिन पहले ही पुलिस की ओर से बीएमडब्लू कार पर डांस का वीडियो वायरल होने पर सख्ती से कार्रवाई की गई। इसके दूसरे ही दिन फिर एक वीडियो वायरल हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। जांच के बाद कार के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खबर की मुख्य बाते

  • बर्थडे पर मचाया बवाल: पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि युवती के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए नेशनल हाईवे के पास यह जानलेवा स्टंट फिल्माया गया था।
  • शैंपेन की बोतल लहराई: युवती न सिर्फ कार की छत पर खड़ी थी, बल्कि सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम विदेशी शराब/शैंपेन की बोतल के साथ नियमों की धज्जियां उड़ा रही थी।
  • 24 घंटे में दूसरा मामला: बिलासपुर पुलिस द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार स्टंट पर की गई बड़ी कार्रवाई के ठीक अगले ही दिन कोनी क्षेत्र में यह दुस्साहस देखा गया।
  • लाइसेंस होगा सस्पेंड: यातायात पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत भारी जुर्माने और कोर्ट चालान की तैयारी की है।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button