विज्ञापन दें / सहयोग करें

मासूम से रेप कर हत्या मामले में SIT गठित: टीम तेजी से जांच कर मामले को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश कर आरोपी को दिलाएगी सजा – durg-bhilai News

6 साल की मासूम का रेप कर की हत्या

दुर्ग जिले मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल को एक 6 साल की मासूम के साथ रेप कर हत्या करने के मामले में दुर्ग एसपी ने SIT का गठन किया है। यह 7 सदस्यीय टीम होगी, जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में उसे रखेगी और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाक

.

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को ओम नगर उरला में एक 6 साल की बच्ची को उसी के चाचा कन्या भोज के दौरान अगवा किया। इसके बाद वो बच्ची को अपने घर के ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया। जिस समय आरोपी की मां नीचे कन्याओं को देवी मानकर उनका पूजन कर भोग खिला रही थी, उसी समय आरोपी अपनी भतीजी के साथ राक्षसों जैसा वर्ताव कर रहा था।

दुर्ग एसपी ने किया एसआईटी टीम का गठन

उसने बच्ची का मुह दबाकर कमरे में उसके साथ जानवरों की तरह रेप किया। उसे नोचा, उसके शरीर को सिगरेट से दागा। जब वो मासूम मर गई तो उसे घर के सामने खड़ी बादल की कार की पिछली सीट में डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने, 6 साल की बच्ची के साथ अनाचार करने और उसकी हत्या करने सहित पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद अब अपराध की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की सही जांच के लिए टीम बनाई गई है।

बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने वाला आरोपी

ये सात सदस्यीय टीम एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में काम करेगी। टीम के सभी अधिकारी तेजी से मामले की जांच करेंगे। मामले की हर एक छोटे से छोटे साक्ष्य को इकट्ठा कर चार्ज शीट जल्द से जल्द कोर्ट में चालान के रूप में रखेंगे और कोर्ट से मांग करेंगे की आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। टीम में ये अधिकारी हैं शामिल

  1. निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर
  2. निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना प्रभारी महिला थाना,
  3. उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, थाना प्रभारी छावनी,
  4. उप निरीक्षक पारस ठाकुर, थानां मोहन नगर,
  5. सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, थाना मोहन नगर,
  6. सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, रक्षा टीम
  7. प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, थाना मोहन नगर

सुप्रीम कोर्ट की 5 वकीलों की टीम करेगी मामले की पैरवी मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानीय वकीलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भी केस लड़ेगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी इस केस को बिना किसी फीस के लड़ेंगे। साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भी भिलाई आएगी। इसको लेकर बांसुरी स्वराज से भी बातचीत चल रही है। विधायक ने कहा कि इस कानूनी लड़ाई में वकीलों का जो भी खर्च होगा, उसे वो खुद जनसहयोग से वहन करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार भी परिवार को कुछ सहयोग करेगी, जिससे आरोपी फांसी के तख्ते तक पहुंच सके।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button