विज्ञापन दें / सहयोग करें

ओपी चौधरी-टीएस सिंहदेव की सोशल मीडिया बहस: सूरजपुर में अमरजीत भगत ने साधा निशाना, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप – Surajpur News



सूरजपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बहस अब और गरमा गई है। इस विवाद में अब पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यह विवाद सूरजपुर में किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। पोस्ट को लेकर ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच ऑनलाइन बहस तेज हो गई। पढ़िए किसने क्या कहा ‘ओपी चौधरी बहस का मजा ले रहे’ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओपी चौधरी इस बहस का “मजा ले रहे हैं”, जबकि प्रदेश कई समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर गाड़ी हटाने को लेकर भी तंज कसा। भगत ने कहा कि यह “दिखावा है या सही”, यह कहना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने नेताओं से मिलने आने वाले लोगों को लेकर भी सवाल उठाए। भगत ने कहा कि “भाजपा हो या कांग्रेस, किसी भी नेता से मिलने आने वाला व्यक्ति कैसा है, यह कोई नहीं जानता।” नशे के कारोबार को लेकर सरकार पर हमला अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में नशे और अवैध कारोबार बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद अनैतिक गतिविधियों और नशे के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। ‘छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो रही’ भगत ने सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा “हमने आज तक इतिहास में नहीं देखा था कि छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो रही है। इसमें जितने भी लोग शामिल हैं, सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। यह बेहद चिंताजनक बात है।” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती और नशे के कारोबार को लेकर लगाए गए आरोपों ने राजनीतिक माहौल और गर्मा दिया है। विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। फिलहाल अमरजीत भगत के आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button