विज्ञापन दें / सहयोग करें

केवीके बोरगांव में किसानों को मिली स्मार्ट खेती की सीख – Kondagaon News


भास्कर न्यूज | कोंडागांव छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव और खेती-किसानी के आधार स्तंभ अक्ति तिहार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) पूर्वी बोरगांव में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार मरकाम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेजा, बल्कि किसानों को भविष्य की स्मार्ट खेती के लिए भी तैयार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के अनुसार हुआ। परिसर में मिट्टी के मटके, नवीन धान की किस्मों, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र और कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा की गई। इस अवसर पर किसानों ने आगामी खरीफ सत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर पैदावार की कामना करते हुए धरती माता को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए। एग्रोनॉमी विशेषज्ञ भूपेंद्र कुमार ठाकुर ने जोर देते हुए कहा कि अच्छी फसल की पहली शर्त उच्च गुणवत्ता वाले बीज और उनका बीज उपचार है। बिना उपचारित बीज रोगों को आमंत्रण देते हैं। पशुधन विशेषज्ञ डॉ. हितेश कुमार मिश्रा ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी, ताकि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहें। कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रिया सिन्हा ने बताया कि हर 3 से 5 साल में एक बार खेतों की गहरी जुताई जरूरी है। इस आयोजन में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों और किसानों के बीच सीधा संवाद हुआ, जहां किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया। किसानों ने माना कि इस तरह के आयोजन उन्हें खेती के प्रति नया दृष्टिकोण और ऊर्जा प्रदान करते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश संयोजक (बागवानी) एवं लैंप्स अध्यक्ष रामसाय मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नई तकनीकों और वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर कोंडागांव के किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button