विज्ञापन दें / सहयोग करें

मनेंद्रगढ़ के जोड़ा तालाब में स्वच्छता अभियान: व्यापारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान; दुकानदारों से आसपास सफाई रखने की अपील – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में रविवार को जोड़ा तालाब छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान की अपील पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रमदान किया।

.

नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता चौहान ने शहरी विकास में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया।

रविवार को जोड़ा तालाब छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने विचार रखे। सामाजिक कार्यकर्ता रामचरित द्विवेदी ने विचारों और परिवेश की स्वच्छता पर बल दिया। इंजीनियर पवन साहू ने स्वच्छता में जनभागीदारी की महत्ता बताई।

व्यवसायी जयचंद बोथरा ने दुकानदारों से अपनी दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने कहा कि मोहल्लों को मंदिर की तरह स्वच्छ रखना चाहिए।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। नगर पालिका की यह पहल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रही।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button