विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में 19,200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य: कलेक्टर ने गुणवत्ता, ग्रामीण आय बढ़ाने पर जोर दिया; 25 अप्रैल से खरीदी – Kondagaon News



कोंडागांव जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, कोंडागांव वनमंडल ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने की, जिसमें वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर पन्ना ने तेंदूपत्ता संग्रहण को अधिक से अधिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए, ताकि इससे जुड़े ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने प्रत्येक संग्राहक तक बीमा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रति संग्राहक न्यूनतम 500 गड्डी गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 25 अप्रैल से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होने की संभावना वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि कोंडागांव वनमंडल के अंतर्गत 13 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 245 संग्रहण केंद्रों में वर्ष 2026 के लिए 19,200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। मौसम और पत्तों की स्थिति को देखते हुए, 25 अप्रैल 2026 से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होने की संभावना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वनमंडल क्षेत्र में लगभग 31 हजार परिवार इस कार्य से जुड़े हुए हैं। इन परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने और जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुणवत्ता नियंत्रण को मजबूत करने के लिए विभाग ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इसके तहत 3 गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, 7 जोनल अधिकारी, 13 पोषक अधिकारी, 13 प्रबंधक, 245 फड़ अभिरक्षक, 245 फड़ मुंशी, गोदाम प्रभारी और उड़नदस्ता दल सहित लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को संग्रहण, प्रसंस्करण और भंडारण कार्य में तैनात किया गया है। वनमंडलाधिकारी ने पीपीटी के जरिये विस्तार से जानकी दी कार्यशाला के दौरान संयुक्त वनमंडलाधिकारी आशीष कुमार कोटिवार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से पूरी कार्ययोजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button