विज्ञापन दें / सहयोग करें

जनसंघ के जामने के नेताओं के घर जाएंगे भाजपाई: राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपील पर प्रदेश में होंगे कार्यक्रम, ठाकरे परिसर में बनेगा रेसिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर – Raipur News

भाजपा अपने पुराने नेताओं को याद करेगी। इसकी अपील खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने की है। छत्तीसगढ़ भाजपा जल्द ही इस कार्यक्रम की रुप-रेखा तैयार करेगी। रविवार को नड्‌डा ने देशभर के नेताओं को संम्बोधित करते हुए ये अपील की है।

.

रविवार को भाजपा अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय और एकात्म परिसर में संगठन के नेता जुटे। प्रदेश कार्यालय में एक प्रशिक्षण केंद्र भी भाजपा बनाने जा रही है। इस केंद्र में नेताओं के रहने, ट्रेनिंग करने की व्यवस्था होगी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में CM साय ने लहराया ध्वज

रविवार को केंद्र के भूमिपूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। वैदिक रस्मों को निभाते हुए पूजा की गई। इस केंद्र में प्रदेशभर के नेताओं को संगठन के कार्यक्रमों को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। नया सेंटर आवासीय प्रशिक्षण के अनुसार तैयार हो रहा है। कुछ दिन यहां रुककर बूथ, मंडल स्तर के कार्यकर्ता बड़े नेताओं से ट्रेनिंग लेंगे।

अजय जामवाल ने प्रदेश कार्यालय में ध्वज लगाया।

सभी नेताओं ने लगाया ध्वज भाजपा के सभी नेताओं ने अपने घर-दफ्तर में भाजपा का झंडा लगाया। CM साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। पार्टी के नेताओं ने कार्यालय में झंडा लगाया।

ये है नड्‌डा की अपील भाजपा का कोई संस्थापक सदस्य मिले, तो कृपया उसके घर जाएं- हम एक जन-आधारित पार्टी हैं। मैं अपनी पार्टी के लोगों से अनुरोध करता हूं कि जब आप किसी भी बूथ पर जाएं और आपको जनसंघ का कोई सदस्य या भाजपा का कोई संस्थापक सदस्य मिले, तो कृपया उसके घर जाएं।

पीएम मोदी ने ट्विट कर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा- हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कई वर्षों तक पूरी लगन से काम किया है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि देश की जनता भाजपा के सुशासन (अच्छे प्रशासन) के एजेंडे को देख रही है। यह बीते वर्षों में भाजपा को मिले ऐतिहासिक जनादेश (बड़े समर्थन) से भी साफ नजर आता है।

ऐसे हुई भाजपा की स्थापना BJP की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार पर भारत के चुप रहने पर जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। डॉ. मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ ने कश्मीर को विशेषाधिकार देने का विरोध किया। उन्हें जेल में डाल दिया गया, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

1967 में भारतीय जनसंघ एवं दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में कई राज्यों में कांग्रेस का एकाधिकार टूटा और कांग्रेस को राज्यों में हार मिलनी शुरू हुई। 1977 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल खत्म कर चुनाव कराने का फैसला किया तो जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर सभी कांग्रेस-विरोधी दल एकजुट हुए और ‘जनता पार्टी’ बनाई। भारतीय जनसंघ का जनता पार्टी में विलय 1 मई 1977 को हुआ।

जनता पार्टी का प्रयोग ज्यादा दिन नहीं चला। आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई। कहा गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले जनता पार्टी में नहीं रहेंगे। तब 6 अप्रैल 1980 को नए संगठन के तौर पर BJP बनी। अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने। 1984 के लोकसभा चुनावों में इंदिरा गांधी की हत्या की वजह से कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति लहर थी और भाजपा सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल कर सकी।

1989 में बोफोर्स और अन्य मुद्दों के चलते भाजपा आगे बढ़ी और तब उसके पास 85 सीटें थीं। इसी साल पार्टी ने राम जन्मभूमि आंदोलन को समर्थन दिया। लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से राम रथयात्रा शुरू की। इसके बाद तो पार्टी को मिलने वाला समर्थन बढ़ता ही गया। उस समय के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आदेश पर आडवाणी को बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया। आंदोलन ने जोर पकड़ा तो 1991 में पार्टी की सीटें बढ़कर 120 हो गईं। 1993 में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल और मध्य प्रदेश में भी भाजपा के वोट बढ़े। 1995 में आंध्र, कर्नाटक, बिहार, ओडिशा, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी कमल खिला।

1996 में BJP ने 161 सीटें जीतीं और लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, पर बहुमत नहीं होने से 13 दिन में ही सरकार गिर गई। 1998 के मध्यावधि चुनावों में BJP ने सहयोगी दलों के साथ NDA बनाया और सत्ता में आई। 1999 में अन्नाद्रमुक ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। अक्टूबर-1999 में NDA ने 303 सीटें जीतीं और स्पष्ट बहुमत हासिल किया। BJP 183 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

2004 में वाजपेयी के नेतृत्व में इंडिया शाइनिंग का नारा दिया गया, पर चला नहीं और कांग्रेस के 222 की तुलना में उसे 186 सीटें ही मिलीं। 2009 में भाजपा की सीटें घटकर 116 रह गईं। 2014 में भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीतीं और 543 में से NDA ने 336 सीटों पर जीत हासिल की। मोदी 26 मई 2014 को देश के 15वें प्रधानमंत्री बने। 1984 के बाद पहली बार किसी पार्टी को लोकसभा में बहुमत मिला था। इसके बाद BJP ने 2019 में 303 सीटों पर जीत हासिल की और इतिहास रच दिया। आज कांग्रेस हर चुनाव में सिमटती दिखती है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button