विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में पूर्व सैनिकों का स्वच्छता अभियान: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बस स्टैंड परिसर की सफाई की – Kondagaon News



अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव ने 12 अप्रैल को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पूर्व सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों ने मिलकर बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई की। उन्होंने झाड़ू लगाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। सप्ताह ऐसे स्वच्छता अभियान चलता है परिषद् सफाई अभियान के बाद सभी उपस्थित लोगों ने ‘स्वच्छ भारत-सुंदर भारत’ और ‘स्वच्छ कोंडागांव-सुंदर कोंडागांव’ के नारे लगाए। परिषद हर सप्ताह ऐसे स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक और बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा और सदस्य श्रीकांत तिवारी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद कोंडागांव के एसडीओ बृजेश श्रीवास्तव और संतोष साहू भी उपस्थित थे। निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियां भी इस अभियान में शामिल हुए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button