विज्ञापन दें / सहयोग करें

बर्ड-फ्लू के चलते कोनी में 10KM दायरे में दुकानें बंद: पोल्ट्री व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, दुकानें खोलने की अनुमति मांगी, रोज 2 करोड़ का नुकसान – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री फार्म और मांस की दुकानें बंद होने से नाराज व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की। दरअसल, कोनी कुक्कुट क्षेत्र में पिछले पखवाड़े बर्ड फ्लू के कारण 4400 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए 10 किलोमीटर के दायरे में मांस की दुकानें बंद करा दी थीं। दो हफ्तों से कारोबार ठप पोल्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल विश्वास ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के 9 दिन और उसके बाद बर्ड फ्लू की आशंकाओं के चलते पिछले दो हफ्तों से उनका कारोबार ठप है। हर दिन डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान दुकानें बंद होने से उन्हें प्रतिदिन डेढ़ से दो करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इस कारण 200 से अधिक रिटेल काउंटरों पर काम करने वाले सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पोल्ट्री कारोबार 21 दिनों से बंद होने के कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोग परेशान हैं। बैंक से कर्ज लेकर वाहन और दुकानें किराए पर चलाने वाले व्यापारियों को कर्मचारियों का वेतन देने, परिवार चलाने और बैंक की किस्त चुकाने में कठिनाई हो रही है। इससे उनमें भारी आक्रोश है। दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए पोल्ट्री एसोसिएशन ने मांग की है कि उन्हें नियमों के तहत दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों ने आश्वासन दिया है कि वे इस दौरान सुरक्षा संबंधी सभी प्रावधानों का पालन करेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद होगा फैसला कोनी में बर्ड फ्लू के प्रकोप के मामले में केंद्रीय जांच कमेटी की 4 सदस्यीय टीम बिलासपुर में जांच कर रही है। इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई फैसला करने की बात कही जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button