विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुंगेली में तलवार लहराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त किया, दोनों आरोपियों को जेल भेजा – Mungeli News



मुंगेली पुलिस ने तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील जायसवाल और आनंद यादव के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से दो तलवारें जब्त की गई हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 4 अप्रैल, 2026 को सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदी चौक, शंकर मंदिर के पास मल्हापारा क्षेत्र में दो व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहे हैं और आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। मल्हापारा नंदी चौक पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दो व्यक्तियों को तलवार लहराते हुए पाया। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील जायसवाल (पिता गणेश जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकर वार्ड, मुंगेली) और आनंद यादव उर्फ भुरवा (पिता हेमकुमार यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजेंद्र वार्ड पटवापारा, मुंगेली) को पकड़ा गया। दोनों आरोपी सिटी कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे की तलवार गवाहों के समक्ष जब्त की और उन्हें पुलिस हिरासत में लिया। यह कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 अप्रैल, 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button