विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर के बम्हनी माता मंदिर में तोड़फोड़: उपद्रवियों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त कीं, ध्वज जलाया, इलाके में तनाव, इलाके में पुलिस अलर्ट – Jashpur News



छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरी गांव स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां स्थापित प्राचीन मूर्तियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ मूर्तियों को उनके स्थान से उखाड़कर इधर-उधर फेंक दिया गया। असामाजिक तत्वों ने माता रानी की चुनरी फाड़ दी और मंदिर में लगे धार्मिक ध्वज को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे लोग सोमवार सुबह जब ग्रामीण प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कई महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही आस्ता थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। जांच शुरू, आरोपियों की तलाश तेज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। साथ ही एसएसएल (फॉरेंसिक) टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हुई है। जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, मौके पर एडिशनल डीएसपी सहित पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसएल की टीम द्वारा जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button