विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस पदाधिकारियों पर अवैध खरीद-बिक्री के आरोप, जांच शुरू: बीजेपी बोली -पंचायत से लेकर पार्षद तक की मिलीभगत, पुलिस और प्रशासन तक पहुंचा मामला – Raipur News



छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग इलाके में सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों पर लगे हैं, जिन पर पंचायत स्तर से जमीन का पट्टा बनाकर उसे अपने लोगों के नाम कराने का आरोप है। मामले की शिकायत मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में की गई है और प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है। क्या है पूरा मामला? आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोढ़ी में सरकारी जमीन को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। आरोप है कि पंचायत के प्रस्ताव के जरिए शासकीय जमीन को निजी नामों पर दर्ज कर दिया गया और बाद में उसकी खरीदी-बिक्री भी की गई। बीजेपी का दावा है कि इस पूरे मामले में पंचायत के तत्कालीन सचिव, सरपंच और उपसरपंच की भूमिका संदिग्ध है और उन्होंने मिलकर जमीन का अवैध आवंटन किया। इन पर लगे आरोप बीजेपी प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि: पूर्व सरपंच गोपाल धीवर, जो वर्तमान में कांग्रेस सेक्टर प्रभारी हैं, ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया उनकी पत्नी, जो जनपद सदस्य हैं, के जरिए जमीन से जुड़ा प्रस्ताव पास कराया गया प्रगति मिश्रा के नाम करीब 4 एकड़ सरकारी जमीन दर्ज की गई कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा को 20 साल से काबिज दिखाकर जमीन आवंटित की गई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रवीण सिंह पर भी कब्जे का आरोप कैसे हुआ कथित खेल? आरोप है कि सरकारी जमीन पर पहले कागजों में कब्जा दिखाया गया, फिर पंचायत से प्रस्ताव पास कराकर पट्टा जारी किया गया। इसके बाद उसी जमीन की खरीदी-बिक्री की गई, जो नियमों के खिलाफ है। जांच और शिकायत की स्थिति मामले की शिकायत मंदिरहसौद थाना में दर्ज कराई गई है। प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बीजेपी का आरोप है कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें से कुछ फरार भी बताए जा रहे हैं। बीजेपी का राजनीतिक हमला बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि पार्टी अपराध को बढ़ावा देती है और आरोपियों को संरक्षण देती है। उन्होंने सूरजपुर और बलौदाबाजार की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी कांग्रेस से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button