विज्ञापन दें / सहयोग करें

किसान बोले- अवैध रेत खनन से महानदी का जलस्तर गिरा: बलौदाबाजार में तरबूज-ककड़ी और खीरा की फसल बर्बाद, SDO बोले-रेत घाट क्षेत्राधिकार में नहीं आते – baloda bazar News



बलौदाबाजार जिले के किसानों ने महानदी में अवैध रेत खनन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चिखली, कुरूद, हरदी और मुहम्मेला के रेत घाटों पर दिन-रात मशीनों से रेत निकाली जा रही है, जिससे नदी का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। आरोप है कि इस स्थिति का खामियाजा मोहान, बिजराडीह, रिवाडीह, चरोदा और बोदा सहित करीब 15 किलोमीटर लंबी पट्टी के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में लगाई गई तरबूज, ककड़ी, खीरा और नारंगी जैसी फसलें पानी की कमी के कारण सूख गई हैं। यह भी आरोप है कि लगभग 500 एकड़ में की गई खेती से किसान एक भी फल नहीं तोड़ सके हैं। वहीं जल संसाधन विभाग कसडोल ने माना है कि रेत घाटों पर गहरी खुदाई के कारण जलस्तर नीचे चला गया है। उनका कहना है कि रेत घाट उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आते, विभाग की जिम्मेदारी डेम तक सीमित है। डेम में पानी नहीं होने से नहरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे फसलें सूख रही हैं। लाखों रुपए का नुकसान किसानों का कहना है कि एक-एक फसल पर 1 लाख से 5 लाख रुपए तक खर्च किया गया था। मोहान गांव के बीजे निषाद, हरिचंद निषाद और गोपाल ध्रुव ने कहा कि पहले कम पानी में भी जमीन में नमी बनी रहती थी, लेकिन अब गहरी खुदाई के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है। ट्यूबवेल भी सूख चुके हैं। तरबूज फसल पूरी तरह बर्बाद बीरबल निषाद, सूरज निषाद और हरि निषाद ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिन-रात रेत निकाली जा रही है। रोकने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। इसी कारण उनकी दो-दो एकड़ की तरबूज फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। कर्ज में डूबे किसान गोविंदा ध्रुव, कली निषाद, कमल निषाद, चुन्नी देवदास, शुक्ला देवदास और खोरबहरा देवदास ने बताया कि बैंक से कर्ज लेकर खेती की गई थी। अब न फसल बची है, न पानी। किसानों का आरोप है कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। घाटों पर जेसीबी से गहरी खुदाई नरोत्तम निषाद, फागू ध्रुव, जगतरण निषाद और चुम्मेद निषाद ने बताया कि चिखली और कुरूद घाटों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनें चलती हैं। गहरी खुदाई से नदी का किनारा भी धंसने लगा है। किसानों की चेतावनी जीतराम निषाद, धुरसिंग निषाद, पंचराम निषाद, खेलावन निषाद, भारत निषाद और रिखीराम निषाद ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले सालों में महानदी में पानी नहीं बचेगा। उमेश निषाद, महेश्वर निषाद, मेहतरू निषाद, ओमप्रकाश निषाद, सुखलाल निषाद, हेमनाथ निषाद, दुखित निषाद, मुखित निषाद, रामू निषाद, दुलोरीन, प्रेमसिंह और भागचंद ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौन सहमति से अवैध खनन जारी है। जल संसाधन विभाग का पक्ष जल संसाधन विभाग कसडोल के एसडीओ सीएल जांगड़े ने बताया कि रेत घाटों पर गहरी खुदाई के कारण जलस्तर नीचे चला गया है, जिससे नदी सूखने की स्थिति में पहुंच रही है। उनका कहना है कि रेत घाट उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आते, विभाग की जिम्मेदारी डेम तक सीमित है। डेम में पानी नहीं होने से नहरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे फसलें सूख रही हैं। गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मांग किसानों ने गंगरेल बांध से तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर पानी नहीं मिला तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button