विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुंगेली जेल के 500 मीटर दायरे में ‘नो ड्रोन जोन’: कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जारी किया आदेश – Mungeli News



मुंगेली जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दं​डाधिकारी कुंदन कुमार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत, जिला जेल परिसर और उसके 500 मीटर के दायरे को ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह निर्णय जेल परिसर में किसी भी अप्रिय घटना या सुरक्षा संबंधी जोखिमों की आशंका को देखते हुए लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन के जरिए जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की संभावना को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। आदेश के अनुसार, जिला जेल के 500 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति, संस्था या एजेंसी द्वारा बिना सक्षम अनुमति के ड्रोन, कैमरा युक्त ड्रोन या किसी भी अन्य मानव रहित उड़ान उपकरण (यूएवी) का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी शासकीय या सुरक्षा संबंधी कार्य के लिए ड्रोन संचालन आवश्यक होता है, तो संबंधित विभाग को मुंगेली के अनुविभागीय दं​डाधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button