KITG…वुमन फुटबाल में छत्तीसगढ़ ने जीता गोल्ड मेडल: रोमांचक मुकाबले में झारखंड को 1-0 से हराया, कप्तान किरण चमकी – Raipur News
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पहला हाफ रहा बराबरी पर मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में छत्तीसगढ़ और झारखंड की टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दोनों पक्षों ने मजबूत डिफेंस और आक्रमण का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान किरण का गोल बना जीत का आधार दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। इसी दौरान टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने मजबूत रक्षा करते हुए इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। दर्शकों को बांधे रखा रोमांच पूरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फाइनल मैच के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम भी मौजूद रहीं। टीमवर्क से मिली ऐतिहासिक जीत छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम उन्हें स्वर्ण पदक के रूप में मिला।
<










