विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में महिला की आंख निकालकर हत्या: 7 घायल, अवैध संबंध के शक में हमला, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 2 पक्षों के बीच हुए विवाद में एक बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी गई। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध की आशंका को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का शेख सलीम नाम के युवक से अफेयर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमले में घायल छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने तलवार से गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। दादी का गला रेत कर आंख निकाल लिए। भाई का चेहरा कट गया है। चाची पर भी हमला किया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद 3 आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, पेंडरवा गांव निवासी शेख सलीम का गांव की एक महिला से कथित अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़े हो चुके थे। लेकिन बुधवार को इसी पुरानी रंजिश के चलते नरेश श्रीवास और उसके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान जो सामने आया, उस पर ही वार किया गया। इस हमले में बुजुर्ग महिला मुराद बी (60 साल) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला की आंख तक निकाल ली। 7 लोग गंभीर रूप से घायल इस हमले में दूसरे पक्ष के कुल 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन, साहिस्ता परवीन शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव में हालात तनावपूर्ण देखे गए, जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों ने किया सरेंडर इधर, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। फिलहाल, पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि राज्यपाल का दौरा बताकर पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button