विज्ञापन दें / सहयोग करें

सर्किट हाउस में एंट्री रोकी तो भड़कीं BJP नेत्री, VIDEO: बिलासपुर में पुलिस से कहा- प्रोटोकॉल नहीं पता क्या, SP भी नहीं रोकता – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, गौरी गुप्ता सर्किट हाउस जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इससे भाजपा नेत्री जमकर भड़क गई। गौरी गुप्ता कहने लगी कि एसपी से बात कराना, एसपी कभी नहीं रोकता। प्रोटोकॉल नहीं पता है क्या इन लोगों को। हमारे ही सीएम हैं वो समझे। यह पूरी घटना रविवार रात की बताई जा रही है। भाजपा नेत्री की इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बहस के बीच एक बीजेपी नेता के दखल के बाद उन्हें अंदर एंट्री मिल गई। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर थे। रिवर व्यू में भारत रत्न और पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचे थे। लिहाजा, सर्किट हाउस परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। इसी दौरान भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता वहां पहुंचीं और अंदर जाने की कोशिश करने लगीं। लेकिन, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। बोलीं- प्रोटोकॉल नहीं पता है क्या, एसपी भी नहीं रोकता इस दौरान पुलिसकर्मियों के रोकने पर भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता भड़क गईं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि, क्या प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी से बात कराना, एसपी भी नहीं रोकते, हमारे ही सीएम हैं वो। उन्होंने खुद को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बताते हुए नाराजगी जताई और मौके पर काफी देर तक बहस कर हंगामा मचाती रहीं। नेता के दखल के बाद मिली एंट्री हंगामे के बीच एक भाजपा नेता मौके पर पहुंचे, जिनके हस्तक्षेप के बाद गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस के अंदर एंट्री मिल गई। हालांकि, इस दौरान माहौल काफी गरमाया रहा। VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा नेत्री के हंगामे का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस और नेत्री के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही, पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत की है। ………………….. इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… रसूखदार ने पुलिस को अंजाम भुगतने धमकी दी, VIDEO: रायपुर में नशे में कार ड्राइव करते पकड़ाया, बोला-मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, थोड़ा बहुत पिया हूं राजधानी रायपुर में नशे में कार ड्राइव कर रहे एक रसूखदार ने पुलिस को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। 28 मार्च की रात पुलिस ने राजू मित्रा को नशे की हालत में कार चलाते हुए पकड़ा, तो राजू ने कहा कि मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, फिर भी आप लोग नहीं समझ रहे। उसका अंजाम यहीं भुगता कर रहूंगा। पढ़ें पूरी खबर


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button