विज्ञापन दें / सहयोग करें

KITG… हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की हार: ओडिशा ने 5-1 से हराया, अब झारखंड के साथ होगा फाइनल मुकाबला – Chhattisgarh News



खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 हॉकी के सेमीफाइनल मैच में छत्तीसगढ़ को बड़ी हार मिली है। ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराया है। मुकाबला सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला गया। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के मैच से पहले हुए एक अन्य सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 8-1 से करारी शिकस्त दी। इस तरह सेमीफाइनल में झारखंड और ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यानी जो टीम फाइनल में जीतेगी उसे गोल्ड और जो हारेगी उसे सिल्वर मेडल मिलेगा। वहीं ब्रॉन्ज मेडल के लिए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच मैच होगा।
पहले सेमीफाइनल में झारखंड की टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच कड़ा टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने आक्रामक हॉकी खेली, लेकिन ओडिशा ने बेहतर फिनिशिंग के दम पर 5-1 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह रहा। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ के साथ दर्शक जमकर मस्ती में शामिल हुए और पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया।

इस मौके पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सांई डिप्टी डायरेक्टर श्मयंक श्रीवास्तव भी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button