विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर के सहेली ज्वेलर्स में 6.50 लाख की चोरी: दुकान के कर्मचारी ने चुराया डायमंड-सोने का टाप्स,कारोबारी ने पुलिस में की शिकायत – Raipur News



रायपुर के सदर बाजर स्थित सहेली ज्वेलर्स में 6.50 लाख के गहनों की चोरी हो गई है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके में लिया है। आरोपी नामजद है, इसलिए कोतवाली पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा आर्यन शर्मा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला कोतवाली पुलिस के अनुसार सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स के प्रबंध ने कोतवाली थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उनकी दुकान में काम करने वाले आर्यन शर्मा ने दुकान से 2 डायमण्ड, 1 सोने का टाप्स चोरी कर लिया और फरार हो गया। नियमित स्टॉक जब मिलाया गया, तो घटना के बारे में पता चला। आरोपी को फोन कर रहे है, लेकिन उसका नंबर बंद है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है। पूर्व में भी हो चुकी घटना सराफा दुकान में चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी सदर बाजार इलाके के कारोबारियों का कई कारीगर सोना लेकर फरार हो चुके है। हर घटना के बाद कर्मचारियों के पुलिस वेरीफिकेशन करवाए जाने की बात कारोबारी दोहराते है, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं करवाते। कारोबारी के इस लापरवाही ने उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button