विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलरामपुर में दो सड़क हादसों में मां-बेटी की मौत: दो घायल, चांदो में तेज रफ्तार ट्रकों ने बाइक सवारों और पैदल यात्री को टक्कर मारी – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं तेज रफ्तार वाहनों के कारण हुई। पहली घटना बलरामपुर-चांदो मुख्य मार्ग पर भेदमी कन्हर पुलिया के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार मां कैली और उनकी बेटी लीलू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक, जो कैली का नाती बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चांदो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय बलरामपुर पहुंचाया, जहां घायल युवक का इलाज जारी है। चांदो-सामरी मुख्य मार्ग पर दूसरी घटना दूसरी घटना चांदो-सामरी मुख्य मार्ग पर कंदरी गांव के पास हुई। यहां एक बॉक्साइट से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सद्दाम खान नामक व्यक्ति को कंदरी कब्रिस्तान के समीप टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया है। हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ही हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार थी। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की जांच कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button