विज्ञापन दें / सहयोग करें

13 करोड़ की पार्किंग पर ठेकेदार कर रहा ऑटोडील: एमआईसी में नाराजगी, जांच रिपोर्ट तलब; मेयर ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में कलेक्टोरेट स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के दुरुपयोग का मामला मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) की बजट बैठक में उठा। एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार ने इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद सदस्यों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। यह पार्किंग 2500 करोड़ रुपए से अधिक के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर का विकास करना है। ताम्रकार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार पार्किंग का उपयोग बाइक बेचने के लिए कर रहा है। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्मार्ट सिटी प्रबंधन से तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। एमआईसी सदस्यों ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि कलेक्टोरेट जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पार्किंग का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है और अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मेयर पूजा विधानी ने कहा कि पार्किंग का निर्माण आम जनता के वाहनों को पार्क करने के लिए किया गया है और इसका उपयोग केवल इसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेकर इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यदि पार्किंग ठेकेदार ठेके की शर्तों का उल्लंघन कर स्थान का दुरुपयोग अन्य कार्यों के लिए करता है, तो वह स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा। ऐसी स्थिति में ठेका निरस्त भी किया जा सकता है। खबर छपने के बाद ठेकेदार को नोटिस 13 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी फंड से बनी मल्टीलेवल पार्किंग सुर्खियों में है। दैनिक भास्कर में यह खबर छपने के बाद स्मार्ट सिटी प्रबंधन में हड़कंप मच गया और दो दिनों के बाद ही ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया। पार्किंग का अन्य कार्यों में उपयोग नहीं किया जा सकता: आयुक्त नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे का कहना है कि पार्किंग का अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले में ठेकेदार को नोटिस दी गई है। कमिश्नर के मुताबिक ठेकेदार ने पार्किंग में वाहन पार्क करने का शुल्क नहीं मिलने की शिकायत की है, अब इस मामले में दोनों पक्ष जानने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button