विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा ओलंपिक 2026 का समापन, पद्मश्री बाइचुंग भूटिया हुए शामिल: कहा- खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा ओलंपिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को पीजी कॉलेज में किया गया। समापन समारोह में भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बाइचुंग भूटिया शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन से कड़ी मेहनत करन

.

समापन समारोह में बाइचुंग भूटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को काफी महत्व दे रही है। इसका अच्छा असर आगे जरूर देखने को मिलेगा और यहां के युवा खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे खुद भी एक छोटे से गांव, सिक्किम से आते हैं और एक ट्राइबल परिवार से हैं। इसके बावजूद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हैं, असली बात आपकी मेहनत और प्रतिभा है, जो आपको आगे बढ़ाती है।

12 विधाओं में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

अनुशासन से मिलती है सफलता-नेताम कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अगर किसी काम को पूरे जुनून, मेहनत और अनुशासन के साथ किया जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के मौके दे रही है, इसलिए अब प्रदेश के हर कोने से खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरगुजा क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। अंत में उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक में 12 खेलों में प्रतियोगिताएं हुई हैं। उनका प्रयास रहेगा कि अगले आयोजन में सरगुजा जिले के अन्य पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि 26 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स शुरू होंगे, जिसमें रायपुर के साथ-साथ बस्तर और सरगुजा में भी खेल आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक खेल तनुजा सलाम ने सरगुजा ओलम्पिक 2026 के पूरे आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी

विजेता खिलाड़ी और टीमें पुरस्कृत

सरगुजा ओलंपिक के तीन दिवसीय आयोजन में संभाग के सभी जिलों के दो हजार से से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। 12 विधााओं में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह में जिपं अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिपं उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसएसपी राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button