इन्द्रावती नदी में अवैध रेत उत्खनन पर एक्शन: बीजापुर के भोपालपटनम में 300 घनमीटर रेत जब्त, सरपंच और सचिव के हवाले रेत – Bijapur News
बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में इंद्रावती नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर लगभग 300 घनमीटर अवैध रेत जब्त किया है। प्रशासन को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नदी में पोकलेन मशीन का इस्तेमाल कर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। रात के समय हाईवा वाहनों से रेत का परिवहन कर ग्राम वरदली में भंडारण किया जा रहा था। जांच अभियान चला था इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 16 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम और जिला खनि अधिकारी बीजापुर के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम ने ग्राम वरदली में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान गुंटूर (आंध्रप्रदेश) निवासी ठेकेदार शेख हुसैन (पिता शेख जानसहिदा) द्वारा अवैध रूप से लगभग 300 घनमीटर रेत का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके पर ही रेत को जब्त कर ग्राम पंचायत वरदली के सरपंच और सचिव को सौंप दिया गया है।
<












