सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर चर्चा: पुलिस सम्मान राशि, आयुष्मान में गड़बड़ी और पंचायत फंड पर भी उठेंगे सवाल – Raipur News
रायपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज के सत्र में सबसे अहम चर्चा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को लेकर होगी। इस विधेयक को उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा सदन में पेश करेंगे और उस पर विस्तृत चर्चा के बाद पारित कराने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
सरकार की ओर से इसे प्रमुख विधायी कार्य के रूप में लिया गया है, जिस पर लंबा समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पुलिस सम्मान राशि, आयुष्मान में गड़बड़ी और पंचायत फंड पर भी सवाल किए जाएंगे।
विजय शर्मा आज सदन में दो अहम विधेयक पेश करेंगे और चर्चा होगी।
दो और अहम विधेयकों पर भी चर्चा
इसके अलावा सदन में छत्तीसगढ़ नगर-ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 पर भी चर्चा होगी। इन दोनों विधेयकों को आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी सदन में विचार के लिए रखेंगे और चर्चा के बाद इन्हें पारित कराने का प्रस्ताव देंगे।
प्रश्नकाल में उठेंगे ये बड़े मुद्दे
प्रश्नकाल के दौरान भी कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। विधायक रामकुमार टोप्पो छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस और सशस्त्र बलों को मिलने वाले पदक और सम्मान राशि का मुद्दा उठाएंगे। विधायक जनक ध्रुव जीएसटी परफॉर्मेंस सिक्योरिटी और सुरक्षा निधि के भुगतान से जुड़ा सवाल करेंगे।
विधायक कुंवर सिंह निषाद आयुष्मान कार्ड के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में अनियमितता और उस पर की गई कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालयों में रिक्त पदों पर भर्ती और पुलिस थानों व चौकियों के भवनों का मुद्दा भी सदन में उठेगा।
विधायक चातुरी नंद उठाएंगी पंचायतों के फंड का मुद्दा
आयुष्मान, अस्पताल और पुलिस ढांचे पर सवाल
विधायक कुंवर सिंह निषाद आयुष्मान कार्ड के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में अनियमितता को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे। इसके साथ ही जिला अस्पतालों में खाली पदों पर भर्ती और पुलिस थाने और चौकियों के भवनों की स्थिति का मुद्दा भी उठेगा।
पंचायतों के फंड का मुद्दा भी उठेगा
विधायक चातुरी नंद राज्य की ग्राम पंचायतों को मूलभूत सुविधाओं और 15वें वित्त आयोग के तहत दी जाने वाली राशि के उपयोग और वितरण का मामला उठाएंगी।
कुल मिलाकर आज का दिन विधानसभा में विधायी कार्य और जनहित के मुद्दों दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर होने वाली चर्चा और उसके पारित होने की प्रक्रिया पर टिकी रहेंगी।
……………………….
बजट सत्र से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
उद्योगपतियों को 253 एकड़ जमीन 5 लाख लीज पर दी: विधानसभा में नारेबाजी, हंगामा, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने बालोद में हुए जंबूरी कार्यक्रम में अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्कूल शिक्षामंत्री से सवाल पूछा कि आयोजन के लिए टेंडर से पहले काम कैसे शुरू हुआ और 4 दिन के अंदर काम कैसे पूरा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
<








