विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर: फ्रिज ब्लास्ट में जिंदा जली बुजुर्ग महिला, धमाका इतना तेज कि 3 मकानों की दीवारों में आई दरारें

लिंगियाडीह में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर में रविवार रात 11 बजे के करीब फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि दीवारों मे …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 10:29:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 12:15:28 AM (IST)

बिलासपुर: फ्रिज ब्लास्ट में जिंदा जली बुजुर्ग महिला

HighLights

  1. फ्रिज के कंप्रेसर में धमाके से घर में लगी भीषण आग, अकेली महिला की मौत
  2. धमाके की तीव्रता से पड़ोसी मकानों की दीवारें फटीं; पुलिस ने तोड़ी खिड़की
  3. 8 मार्च को हुई थी भाई की मौत, तब से घर में अकेली रह रही थी महिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। लिंगियाडीह में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर में रविवार रात 11 बजे के करीब फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि दीवारों में दरारें आ गईं। आग लगने के कारण महिला इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही जिंदा जल गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही दमकल को दी। दमकल ने आग पर काबू किया। खिड़की को तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो कमरे में महिला बुरी तरह से जली पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा है। घटना की सूचना स्वजन को दी गई है। उनके आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।

संकरी गली और भीषण आग: खिड़की तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

लिंगियाडीह में रहने वाली रमा अग्रवाल (57) अपने भाई के साथ रहती थीं। उनके भाई की आठ मार्च को मौत हो गई, इसके बाद से वह घर पर अकेले रह रही थी। उनके भाई के बच्चे बेंगलुरु में रहते हैं। रविवार को महिला अपने घर में थी। रात करीब 11 बजे उनके मकान में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। इधर धमाके के बाद उनके मकान में आग लग गई। जब तक लोगों को कुछ समझ में आता आग तेजी से भड़क उठी थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संकरी गली होने के कारण किसी तरह पाइप को मकान तक ले जाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम खिड़की तोड़कर अंदर घुसी। दरवाजे पर अंदर की ओर से लगे ताले को तोड़कर जवान अंदर घुसे। अंदर कमरे में महिला की झुलसी लाश मिली।

शव निकालने के लिए छत पर लगाई बल्ली

सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि फ्रिज के धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि धमाके की वजह से तीन मकान की दीवार में दरार आ गई। वहीं, जिस मकान में धमाका हुआ उस मकान की एक दीवार के डोर लेंटर के ऊपर का हिस्सा गिर गया था। आग बुझाने के बाद भी आसपास के लोग अंदर जाने से डर रहे थे। तब थाने के जवानों ने हिम्मत दिखाई। मकान की छत में बल्ली लगाकर जवान अंदर गए। इसके बाद महिला के शव को साड़ी से ढंककर बाहर निकाला गया। सोमवार की दोपहर एक बार फिर से धुआं उठने लगा, तब मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। इसके बाद शाम को एक बार फिर से धुआं निकलने लगा, तब मोहल्ले के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है।

नौ दिन पहले भाई की हुई थी मौत: सदमे में था परिवार

बुजुर्ग महिला रमा अग्रवाल ने शादी नहीं की थी। वह अपने भाई के साथ ही रहती थी। बीते आठ मार्च को तबीयत बिगड़ने पर भाई की मौत हो गई। इसके बाद से ही महिला अकेले ही घर में रह रही थी। मोहल्ले में भी उनका ज्यादा आना-जाना नहीं था। वहीं भाई के बच्चे बेंगलुरु में रहते हैं। भाई के बच्चों को मौत की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फ्रिज में धमाका होने के मुख्य कारण और बचाव के उपाय

फ्रिज टेक्नीशियन अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि फ्रिज में धमाका सामान्य नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। रेफ्रिजरेंट गैस का रिसाव, कंप्रेसर में प्रेशर बढ़ना, बिजली का शार्ट सर्किट, गलत तरीके से मरम्मत और फ्रिज के अंदर ज्वलनशील चीजें रखना इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। आमतौर पर पुराने फ्रिज में टेट्राफ्लोरोएथेन गैस और नए फ्रिज के कंप्रेसर में आइसोब्यूटेन गैस भरी जाती है।

धमाके से बचने के लिए अच्छी कंपनी का फ्रिज इस्तेमाल करें, समय-समय पर सर्विस कराएं, फ्रिज के पीछे 4 से 6 इंच की जगह रखें और खराब वायरिंग दिखने पर तुरंत ठीक कराएं। यदि फ्रिज का बाहरी हिस्सा ज्यादा गर्म हो या आवाज आए तो तत्काल मैकेनिक को बुलाएं।

यह भी पढ़ें- MP News: हाफ शर्ट में नमाज पढ़ने पर डॉक्टर की मस्जिद में बंद कर पिटाई, कांग्रेस नेता के भाई हैं पीड़ित


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button