विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में लाल ईंट से भरी ट्रैक्टर पलटी: कार को बचाने में अनियंत्रित हुई, लोगों ने भागकर बचाई जान – Kanker News



कांकेर के नए बस स्टैंड के पास लाल ईंट से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा एक कार को बचाने के प्रयास में हुआ। घटना के समय चाय ठेले के सामने खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर लाल ईंट लेकर शहर की ओर आ रहा था। सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि साइकिल चालक समय रहते वहां से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, ईंटों के नीचे दबने से साइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बिखरी ईंटें हादसे के बाद सड़क पर ईंटें बिखर गईं, जिससे बस स्टैंड के सामने घंटों तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रैक्टर को हटवाकर सड़क को साफ कराया और यातायात को सामान्य किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button