विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल: 14 प्रतिष्ठानों से 29 सिलेंडर जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई – Kondagaon News



कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न होटल और ढाबों की जांच की गई, जिसमें 14 प्रतिष्ठानों से कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि कोंडागांव क्षेत्र में लक्ष्मी विलास होटल से 4, शैलेश होटल से 1 और हयात फूड कॉर्नर से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। फरसगांव क्षेत्र में पुष्पा होटल बोरगांव से 2, राजवंशी होटल बोरगांव से 3, अमृत सागर स्वीट्स फरसगांव से 2 और मनसा होटल फरसगांव से 1 सिलेंडर जब्त किया गया। बड़ेराजपुर क्षेत्र में पूर्णिमा होटल विश्रामपुरी से 5, निषाद होटल से 1, महेंद्र ढाबा से 1 और चमक होटल से 1 सिलेंडर जब्त किया गया। केशकाल क्षेत्र में सिंघनपुर ढाबा से 2, शारदा डेली नीड्स बेडमा से 2 और इब्राहिम चाय-नाश्ता केंद्र केशकाल से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button