विज्ञापन दें / सहयोग करें

साहू समाज 15 को मनाएगा मां कर्मा की जयंती, बाइक रैली निकाली जाएगी – Dhamtari News



भास्कर न्यूज| धमतरी
जिला साहू समाज की बैठक तेलीनसत्ती में हुई, जिसमें संत माता कर्मा जयंती बडे़ ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। साहू समाज के जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू ने बताया कि बैठक में मां कर्मा जयंती समेत विविध मुद्दों पर चर्चा की गई। जयंती के उपलक्ष्य में 15 मार्च को सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे बाइक और कार रैली निकलेगी। इसमें जिले के प्रत्येक गांव से 20 युवकों को बाइक के साथ एकलव्य खेल परिसर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रैली आरंभ होगा, जो सदर बाजार होते हुए अर्जुनी चौक पहुंचेगी। यहां से वापस होकर रुद्री साहू सदन पहुंचेगी। यहां सम्मान समारोह होगा। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि समाज में प्रथम नेत्र शिविर का आयोजन उनके कार्यकाल में हुआ था। इस पर धमतरी जिला को शासन की ओर से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। समाजजनों की मांग पर लेखराम ने 100 कुर्सी देने की घोषणा की। बैठक में उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, विजय साहू, संत कुमार किरण, लोकेश्वर साहू, कमलेश्वर साहू, अरूण साहू, वीरेन्द्र साहू, यशवंत साहू, निर्मला साहू, रेखा साहू, अनीता साहू, रोशन साहू, लीलाराम साहू, घनाराम साहू, सीमंत साहू, जागृति साहू समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button