कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा: लंबित राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश, कॉल सेंटर के आवेदनों पर भी हुई चर्चा – Raipur News
डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से डीईएएफपीपी (DEAF) एवं निष्क्रिय बैंक खातों, लंबित राजस्व प्रकरणों और कॉल सेंटर से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित मामलों का तय समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को प्राप्त होने वाले पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समय पर जवाब देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डीईएएफपीपी (DEAF) एवं निष्क्रिय बैंक खातों के मामलों के निराकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
<












