विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 11 IAS अफसरों का तबादला: कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार कलेक्टर बने; डॉ. प्रसन्ना, आशीष टिकारिहा को मिली नई जिम्मेदारी – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ शासन ने 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है। डॉ. सीआर प्रसन्ना (2006 बैच), सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। इसी प्रकार सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) और संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) को यथावत पदस्थ किया गया है। आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है, जिसे वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त) यथावत रहेंगे और तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है। पढ़िए आदेश की कॉपी- ……………………….. ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 11 IAS का तबादला…6 जिलों के कलेक्टर बदले: भोसकर विलास बनाए गए अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अजीत सरगुजा और कुणाल कोरबा कलेक्टर बने छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 11 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button