विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 85 वर्षीय बुजुर्ग की घर में घुसकर निर्मम हत्या, टंगिया से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम गोपालपुर में देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 85 वर्षीय बुजुर्ग लेड़गु राम वर्मा की उनके ही घर के अंदर अज …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 05:05:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 07:34:56 PM (IST)

गोपालखुर्द में बुजुर्ग की निर्मम हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गोपालखुर्द में बुजुर्ग की निर्मम हत्या
  2. टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट
  3. वारदात से पूरे गांव में भय और दहशत

नईदुनिया न्यूज, खैरागढ़। ठेलकाडीह क्षेत्र के ग्राम गोपालखुर्द (गोपालपुर) में देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 85 वर्षीय बुजुर्ग लेड़गु राम वर्मा की उनके ही घर के अंदर अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने टंगिया से बुजुर्ग के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। घटनास्थल पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे लूट या आपसी रंजिश का मामला भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही थाना ठेलकाडीह प्रभारी, जिला साइबर पुलिस तथा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर संभावित पहलू पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में लकड़ी बीनने गई बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, दो दिन बाद जंगल में मिला शव

देर रात हुई इस वारदात से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा। जांच जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button