युवती का रेप किया, ब्लैकमेल कर वसूले 3.67 लाख: शादी का झांसा देकर किया शोषण, अश्लील-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे पैसे; आरोपी गिरफ्तार – Raipur News
रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की उगाही करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी का नाम नित्या कुमार बरिहा बताया है। आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने की है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला पीड़िता ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में काम कर रही थी। वहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। उसी दौरान आरोपी नित्या कुमार बरिहा ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर मोवा-पंडरी स्थित किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पैसों की जरूरत बताते हुए 18 जनवरी 2025 को पीड़िता से ऑनलाइन 52 हजार रुपए भी ले लिए। पीड़िता जब अपने पैसे वापस मांगने लगी, तो आरोपी ने धमकी दी कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और पैसे नहीं देने पर इसे वायरल कर देगा। इस तरह आरोपी ने ब्लैकमेल करके पीड़िता से ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 3 लाख 67 हजार रुपए वसूल लिए। शिकायत के बाद थाना पंडरी में केस दर्ज किया गया है। तकनीकी जांच करके आरोपी पकड़ा मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने पंडरी थाना प्रभारी को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ दिन की फरारी के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल नहीं लौटाने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे ब्लैकमेलिंग की पुष्टि हुई। इसी वजह से धारा 308(2) और 238 बीएनएस भी मामले में जोड़ दी गई। पुलिस आरोपी से आगे भी पूछताछ कर रही है।
<











