विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर त्रिस्तरीय चुनाव: तीसरे चरण में बीजेपी की शानदार बढ़त, कांग्रेस की आरती ने बचाई लाज

तीसरे चरण में बीजेपी की शानदार बढ़त, 5-1 से बीजेपी की जीत

जशपुर। त्रिस्तरीय चुनाव के तीसरे चरण में कांसाबेल, पत्थलगांव और फरसाबाहर क्षेत्रों में मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 में से 5 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस को केवल 1 सीट से संतोष करना पड़ा है।

यह रहे नतीजे:

क्षेत्र क्रमांक 9 – हीरामती पैंकरा (बीजेपी) आगे

क्षेत्र क्रमांक 10 – आरती सिंह (कांग्रेस) आगे

क्षेत्र क्रमांक 11 – सालिक साय (बीजेपी) आगे

क्षेत्र क्रमांक 12 – सुरुचि पैंकरा (बीजेपी) आगे

क्षेत्र क्रमांक 13 – वेद प्रकाश भगत (बीजेपी) आगे

क्षेत्र क्रमांक 14 – दुलारी सिंह (बीजेपी) आगे

इस तरह, तीसरे चरण में बीजेपी ने 5-1 की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस को इस चरण में बड़ा झटका लगा है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button