विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में ट्रक की चपेट में आए दो मजदूर: एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल, ओडिशा पासिंग ट्रक जब्त – Raipur News


हादसा मंदिर हसौद थाना इलाके के एनएच-53 पर रिंग रोड नंबर 3 मोड़ के पास हुआ।

रायपुर में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो मजदूरों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र रिंग रोड नंबर 3 मोड़ के पास की

.

जानकारी के मुताबिक, देवराज राऊत अपने चाचा सनत राऊत के साथ ग्राम शारदापुर, थाना बेलटुकरी, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से बाइक (CG-06-GY-7154) पर कुम्हारी (सिलतरा) काम पर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे मंदिर हसौद के पास रोड क्रॉस करते समय रायपुर की ओर से आ रही ट्रक (OD-03-AE-9904) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़

हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। देवराज को कंधे और पैर में चोटें आईं, जबकि सनत राऊत के गाल और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पहुंची।

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

दोनों को पीएचसी मंदिर हसौद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सनत राऊत को मृत घोषित कर दिया। जबकि देवराज का इला जारी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button