धमकियों से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, भड़के परिजन ने थाने के बाहर शव लेकर किया प्रदर्शन
बालोद जिले के एक प्रौढ़ ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी, जिसकी जानकारी मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीणों को मिली। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और आत्महत्या का कारण पुलिस की लापरवाही बताते हुए विरोध करने लगे। उनका कहना था कि जिस युवक के खिलाफ दो माह पहले मामला दर्ज कराया गया था, उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक लगातार तनाव में था। उसे धमकियां मिल रही थीं। इससे नाराज परिजन शव को लेकर थाना के लिए रवाना हुए। इधर पुलिस ने थाने के सामने पहले ही बैरिकेड लगा दिए। परिजनों को थाने के बाहर ही रोक लिया। परिजनों ने वहीं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Source link
Follow Us










