विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में 8 फीट का अजगर मिला: बच्चों के खेलते समय दिखा, स्नैक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Korba News

कोरबा के प्रगति नगर स्थित मटका फोड़ मैदान में शनिवार शाम 8 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। यह अजगर उस समय दिखा जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। मैदान में टहल रहे लोगों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना स्नैक कै

.

राहगीरों ने सबसे पहले नगर पालिका दीपका के पार्षद अरुणीश तिवारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्र के समाजसेवी गुलशन जायसवाल को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही गुलशन जायसवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी जोखिम के सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया।

अजगर को सुरक्षित एक बोरी में रखा गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। समाजसेवी गुलशन जायसवाल ने बताया कि अजगर एक चूहे का शिकार कर कुंडली मारकर बैठा था। उन्होंने यह भी बताया कि SECL कॉलोनी और आसपास के इलाके जंगल से सटे होने के कारण सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button