बलौदाबाजार में चाकू दिखाकर डरा रहा युवक गिरफ्तार: हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना, सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज – baloda bazar News
बलौदा बाजार। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर संचालित ‘समाधान सेल’ योजना को एक और सफलता मिली है। सेल को मिली सूचना के आधार पर मेन रोड स्थित खोरसी नाला पुल के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी
.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर एक सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें बताया गया था कि खोरसी नाला पुल के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल है।
इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी रूपेंद्र मिरी (19) को हिरासत में ले लिया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपी रूपेंद्र मिरी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 1143/25 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि जिले में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए समाधान सेल को अपराधियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर साझा करें।
<











