विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर यूथ-कांग्रेस ने पोती कालिख: रायपुर NIT-चौपाटी शिफ्टिंग का कर रहे हैं विरोध, सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी – Raipur News
युवा कांग्रेस ने आज पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। एनआइटी चौपाटी वाली जगह पर जहां नए नालंदा परिसर की घोषणा का होर्डिंग लगाया था, वहीं पहुंचकर युवा कांग्रेस ने नारे लगाए और राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख प
.
विपक्ष लगातार कर रहा है चौपाटी हटाए जाने का विरोध
रायपुर के एनआईटी चौपाटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान 7 दिनों के भीतर जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई।
कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले इस चौपाटी को अनुमति दी और अब वही अधिकारी इसे अवैध बताकर तोड़ रहे हैं।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
- चौपाटी विवाद की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बने।
- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
- राजनीतिक दबाव में निर्णय लेने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो।
- भविष्य की कार्रवाईयों के लिए स्पष्ट नीति प्रकाशित की जाए।
आंदोलन की चेतावनी
अगर 7 दिनों के भीतर इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
चौपाटी का विरोध और नालंदा-2 का निर्माण
रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इसे हटाने और नालंदा-2 बनाने की योजना पर काम तेजी से शुरू हुआ। नवंबर 2025 में नगरीय प्रशासन ने नालंदा-2 के लिए टेंडर पूरा कर लिया और 15 नवंबर से चौपाटी शिफ्टिंग की तारीख तय कर दी।
हालांकि, इससे पहले ही रेलवे ने 32 दुकानदारों को नोटिस भेजकर जमीन पर अपना दावा जताया। इस विवाद को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच बातचीत जारी है, ताकि जल्द इस मामले का समाधान निकाला जा सके।
……………………………………..
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
रायपुर NIT-चौपाटी शिफ्ट…10 करोड़ की 60-70 दुकानें टूटीं:कांग्रेसियों को घसीटते ले गई पुलिस; विकास उपाध्याय बोले-अनपढ़ विधायक को नहीं पता स्टूडेंट्स को क्या चाहिए
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास विरोध के दौरान कांग्रेसियों को उठाकर ले गई पुलिस।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई गई NIT चौपाटी शिफ्ट हो गई है। 10 करोड़ की लागत से बनीं 60-70 दुकानें JCB से तोड़ दी गई हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसियों को घसीटते हुए पुलिस उठाकर ले गई। विकास उपाध्याय व्यापारियों के साथ कल रात 11 बजे से धरने पर बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर…
<











