धान बेचने के नए नियम… गेट पर ही किसान को लेनी होगी सेल्फी, अपलोड के बाद मिलेगी एंट्री, नहीं तो…
इस प्रक्रिया के चलते किसान सुबह-सुबह ही धान से भरी गाड़ियां लेकर केंद्रों में पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं फोटो अपलोड और वेरिफिकेशन के फेर में इंट्री में भारी देरी हो रही है। शासन का तर्क है कि इस कदम से किसानों की ऋण पुस्तिका का दुरुपयोग रोककर कोचियों और बिचौलियों पर नकेल कसी जाएगी तथा धान खरीदी में पारदर्शिता आएगी, लेकिन हकीकत यह है कि इस नए नियम ने समिति कर्मचारियों और किसानों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान या उनका नॉमिनी गाड़ी के साथ मौजूद न हों तो उनकी इंट्री ही रोक दी जाती है।
Source link
Follow Us











