विज्ञापन दें / सहयोग करें

मनेंद्रगढ़ में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर: मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से 40 से अधिक लोगों को मिला लाभ – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

महेंद्रगढ़ के राम मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, झारखंड और मारवाड़ी युवा मंच शाखा के सहयोग से तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग लगाए गए।

.

शिविर में कई जिलों से आए हितग्राहियों ने कृत्रिम अंग लगवाए। लाभार्थियों ने इस सेवा कार्य के लिए आयोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मारवाड़ी युवा मंच के सचिव कृष गोयल ने बताया कि यह शिविर पिछले दो वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य से आए तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को निशुल्क प्रदान किया जाता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button