नक्सली हमले में शहीद हुआ MP का लाल, छत्तीसगढ़ भी रो पड़ा… तिरंगे में लिपटे बेटे को देख फफक पड़ा पूरा परिवार
आपको बता दें कि शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बहुत बहादुर और निडर ऑफिसर थे। एनकाउंटर के दौरान जब उनकी शहादत हुई, तब वे महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीमों को लीड कर रहे थे। ऑपरेशन में शामिल आशीष शर्मा के साथियों के मुताबिक, आशीष सबसे आगे थे और उन्होंने नक्सलियों का बहादुरी से मुकाबला किया। एनकाउंटर के दौरान आशीष के सीने, पेट और पैर में गोली लगी, जिससे वे शहीद हो गए। इंस्पेक्टर आशीष को उनकी बहादुरी के लिए दो बार वीर मेडल से सम्मानित किया जा चुका था।
Source link
Follow Us











