विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4 आजीविका सेवा केंद्र शुरू: जिला पंचायत सीईओ ने किया शुभारंभ, महिलाएं बनेंगी लखपति – Gaurela News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत चार नए आजीविका सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों का उद्घाटन जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने किया। इन सेवा केंद्रों के माध्यम से समूह की महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनें

.

जनपद पंचायत पेंड्रा में स्थापित किए गए ये केंद्र कोटमीकला, भाड़ी, देवरीखुर्द और नवागांव हैं। इन सेवा केंद्रों से जुड़े 16 ग्रामों की कुल 1203 महिला किसानों की पहचान की गई है। इन्हें मुख्य रूप से कृषि से संबंधित आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है। इनमें 530 महिलाओं को सब्जी बाड़ी, 220 को मुर्गी पालन, 354 को बकरी पालन और 99 महिला किसानों को मछली पालन की गतिविधियों से जोड़ा गया है।

आदर्श महिला संकुल को बनाया गया नोडल

आजीविका सेवा केंद्र कोटमीकला के अंतर्गत कोटमीकला, दमदम, गोढ़ा और केशला ग्राम शामिल हैं। भाड़ी केंद्र में भाड़ी, विशेषरा, सकोला और कंचनडीह ग्राम आते हैं। देवरीखुर्द केंद्र में देवरीखुर्द, देवरीकला, अमारू और तिलोरा ग्राम शामिल हैं, जबकि नवागांव केंद्र में नवागांव, बारीउमरांव, झाबर और गिरारी ग्रामों को जोड़ा गया है। आदर्श महिला संकुल संगठन कोटमीकला को इन गतिविधियों के लिए नोडल बनाया गया है।

जिला मिशन प्रबंधक आजीविका मिशन, दुर्गा शंकर सोनी ने बताया कि इन ग्रामों से प्रत्येक आजीविका सेवा केंद्र के लिए 6-6 महिला उद्यमियों का चयन किया गया है, जिनकी कुल संख्या 24 है। ये उद्यमी संबंधित सेवा केंद्र में हितग्राहियों के लिए खेती के लिए बीज, जैविक खाद, तथा मुर्गी, बकरी और मछली पालन के लिए अच्छी नस्ल की ब्रीड, चारा-दाना और वैक्सीन जैसी आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करेंगी।

जनपद पंचायत सीईओ नम्रता शर्मा ने जानकारी दी कि महिला किसानों द्वारा उत्पादित फसलों और अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार व्यवस्था सामूहिक रूप से आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से की जाएगी। इससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।

इन सेवा केंद्रों के शुभारंभ अवसर पर विकासखंड परियोजना प्रबंधक मंदाकिनी कौशरिया, आई.सी. एंकर लोकेश कुमार कहरा, पीआरपी पल्टिन सोनवानी और क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button