दिल्ली कार ब्लास्ट…धमतरी में आतंकवादियों का पुतला दहन: हिंदू जागरण मंच ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग – Dhamtari News
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के विरोध में छत्तीसगढ़ के धमतरी में हिंदू जागरण मंच ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
.
धमतरी के घड़ी चौक पर एकत्र हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए इस हमले को कायराना हरकत बताया। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
भारतीय सेना से मुकाबले की चुनौती
मंच के सदस्यों ने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली में आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमला किया, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई और कई घायल हुए। उन्होंने आतंकवादियों को सीधे भारतीय सेना से मुकाबला करने की चुनौती दी, बजाय इसके कि वे गाड़ियों में बम लगाकर छिप जाएं।
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील
हिंदू जागरण मंच ने इस कृत्य को आतंकवादियों की घटिया मानसिकता और कायरतापूर्ण हरकत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी ‘जिहादी मानसिकता’ के लोग देश के विकास और सनातन संस्कृति की मजबूती को सहन नहीं कर पा रहे हैं। मंच ने पूरे विश्व से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।
Source link












