विज्ञापन दें / सहयोग करें

बगीचा जनपद के क्षेत्र क्रमांक 4 से मेनका सिंह और 5 से बिपिन सिंह लड़ेंगे चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25: आरक्षण सूची जारी होते ही प्रत्याशियों ने कसी कमर

जशपुर : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 की आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 4 और 5 से प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।

जनपद पंचायत बगीचा के क्षेत्र क्रमांक 4 में ग्राम पंचायत खाखरा और पंडरा पाठ शामिल हैं। यहां से मेनका सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, क्षेत्र क्रमांक 5 में ग्राम पंचायत हराडीपा, कोदोपारा, नन्हेसर और खेड़ार आते हैं। इस क्षेत्र से बिपिन सिंह ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

बिपिन सिंह ने आरक्षण सूची जारी होने के तुरंत बाद अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान का भरोसा देने में जुटे हैं। वहीं, मेनका सिंह भी जल्द ही चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाली हैं।

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता का विश्वास जीतने के लिए जुट गए हैं। पंचायत चुनावों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण कल्याण के मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button