दिल्ली ब्लास्ट में बालोद की कार क्षतिग्रस्त: ड्राइवर साइड का हिस्सा जला, पिता ने कहा – मेरा बेटा सुरक्षित, दिल्ली में करता है बिजनेस – Balod News
दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना में छत्तीसगढ़ की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। रायपुर पासिंग कार CG04 PY 6021 ब्लास्ट के चपेट में आ गई। यह कार बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी प्रशांत बघेल की है। जिसे उसका छोटा
.
कार की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस प्रशासन ने भी हिंमांशु के घर जाकर परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि जिस नम्बर पर कार रजिस्टर्ड है, उस पर अलग-अलग पत्रकार और अन्य लोग जानकारी लेने के लिए लगातार कॉल कर रहे हैं।
कार बड़े बेटे के नाम पर
हिमांशु के पिता बलिराजा ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि कार उनके बड़े बेटे के नाम पर है। उनके तीन बेटों में छोटा लड़का हिंमांशु कार अपने पास दिल्ली में रखता है। सुबह उनसे बात हुई, जिसमें कार में नुकसान पहुंचने की बात उन्होंने बताई है।
कार का कांच और ड्राइवर साइड जला
उन्होंने बताया कि कार का कांच और ड्राइवर साइड का हिस्सा जल गया है। हिमांशु दिल्ली में रहकर बिजनेस करता है। कार पार्किंग में था, या उनका कोई दोस्त चला रहा था। वह जानकारी लेने के बाद भी पता चल पाएगा।
ब्लास्ट में अब तक 12 की मौत
दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल हैं। ब्लास्ट की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके के कई तार फरीदाबाद से जुड़ रहे हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद के धौज गांव में 9 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा के रहने वाले डॉ. मुज्जमिल शकील के घर छापा मारा। उसके कमरे से 360 किलो विस्फोटक और एक असॉल्ट राइफल मिली। यहां से 4 किमी दूर फतेहपुर तगा गांव से एक मौलाना के घर से 2,563 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। दिल्ली ब्लास्ट और इस छापामारी के बीच 4 कनेक्शन सामने आ रहे हैं-
1. IED नहीं, अमोनियम नाइट्रेट से ब्लास्ट की आशंका
2. जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसका फरीदाबाद में कटा चालान
3. छापेमारी से घबराकर विस्फोटक छिपाने के लिए कार से ले जाने वाले एंगल की जांच
4. गुरुग्राम में रहने वाले सलमान की कार पुलवामा के तारिक को बेची गई
कार में बैठा शख्स उमर बताया जा रहा है। ये फोटो 10 नवंबर को दोपहर 3.19 बजे की है। इसके बाद ब्लास्ट होने तक उमर कार में ही रहा।
क्या कार में ब्लास्ट की वजह अमोनियम नाइट्रेट
दिल्ली में ब्लास्ट की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों के सोर्स के मुताबिक, जिस तरह से ब्लास्ट हुआ है, इसकी वजह अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है। अमोनियम नाइट्रेट RDX की तरह विस्फोटक होता है। इसका इस्तेमाल खदानों में ब्लास्ट के लिए होता है। फरीदाबाद में मिला 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट करीब 100 मीटर एरिया में तबाही मचा सकता है।
दिल्ली में जिस तरह ब्लास्ट के नुकसान हुआ, उससे सुरक्षा एजेंसियों अमोनियम नाइट्रेट के एंगल से जांच कर रही हैं। सोर्स के मुताबिक, पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।
ब्लास्ट के बाद सामने आए वीडियो में कार में लगी आग से एक जगह नारंगी धुआं निकलता दिख रहा है। सोर्स बताते हैं कि अमोनियम नाइट्रेट में धमाका होने पर नारंगी रंग का धुआं निकलता है क्योंकि अमोनियम नाइट्रेट में धमाके से नाइट्रोजन ऑक्साइड और अमोनिया जैसी गैस निकलती हैं।
हवा में मिलने के बाद नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की वजह से धुआं नारंगी रंग का दिखता है। हालांकि, मौके पर लिए गए सैंपल की फोरेंसिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
Source link










