धमतरी की स्तुति जैन को गोल्ड मेडल: मनोविज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्यपाल ने किया सम्मानित – Dhamtari News
छत्तीसगढ़ के धमतरी की स्तुति कविंद्र जैन को मनोविज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 74वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यप
.
समारोह में विश्वविद्यालय के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। विभिन्न विषयों और संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 200 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। स्तुति जैन को मनोविज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए ‘स्व. प्रोफेसर टी के एन मेनन गोल्ड मेडल’ से नवाजा गया।
स्तुति जैन वयोवृद्ध भाजपा नेता गजराज जैन की पौत्री और कविंद्र जैन की बेटी हैं। उनके परिवार और समाज में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है।
स्मुति ने धमतरी से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा
स्तुति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धमतरी के टैलेंट पब्लिक स्कूल से पूरी की। उन्होंने हायर सेकेंडरी की पढ़ाई मैनोनाइट इंग्लिश स्कूल से और स्नातक बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव महाविद्यालय से की। स्नातकोत्तर के लिए उन्होंने महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय, बड़ौदा में खेल मनोविज्ञान विषय चुना और पूरे विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुलाधिपति से स्तुति और अभिभावकों की मुलाकात
गोल्ड मेडल विजेताओं के सम्मान में कुलपति के आवास पर “वी आर प्राउड ऑफ यू” कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्तुति और उनके अभिभावकों ने कुलाधिपति राजमाता महारानी शुभांगिनी राजे गायकवाड़ से मुलाकात की। राजमाता ने छत्तीसगढ़ से आकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्तुति को विशेष रूप से आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हाल ही में स्तुति का चयन जमशेदपुर की नोएल टाटा हॉकी अकादमी में खेल मनोवैज्ञानिक के रूप में हुआ है। यह अकादमी आगामी कॉमनवेल्थ और ओलंपिक खेलों के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। उनकी इस सफलता पर परिवार, जैन समाज, गुरुजनों और नगरवासियों की ओर से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
Source link











