विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में कड़ाके की ठंड, अलाव की कमी से परेशान लोग

जशपुर: जिले में ठंड ने जोर पकड़ लिया है, और पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में गिरावट के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग घरों और गलियों में खुद से अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं।

हालांकि, जशपुर नगरपालिका की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे राहगीरों और आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरती ठंड में अलाव की कमी ने नगरपालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ठंड के इस मौसम में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि राहगीर और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button